हाथरस, जून 11 -- हाथरस। गृह क्लेश में विवाहिता ने विषाक्त का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उसे उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने के बाद परिजन अपने साथ घर ले गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का अपने परिवार के लोगों से विवाद हो गया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। अचेत हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उपचार मिलने के बाद विवाहिता को होश आया। यह देख परिजनों ने राहत की सांस ली और फिर उसे अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.