रामपुर, अप्रैल 27 -- घरेलू कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम जालीफ नगला निवासी 23 वर्षीय करन गांव में रहकर मजदूरी करता था। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने क्षेत्र में गया हुआ था।शाम को वह घर लौट कर आया तब वह घर जाकर उल्टियां करने लगा। जिसपर उसकी दिव्यांग मां ने पूछा कि क्या हुआ तो उसने कहा कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पड़ोसी उन्हें नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन उन्हें नगर स्थित एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था पांच माह पूर्व उसका विवाह हुआ था। बताया कि मृतक के पिता का 15 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। मृतक की मां दिव्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.