हाथरस, जुलाई 7 -- गृहक्लेश में महिला ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर - कोतवाल हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव का मामला - महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से किया गया रेफर हाथरस। शहर से सटे एक गांव निवासी विवाहिता ने गृहक्लेश में विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात से गुस्साई महिला ने घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.