फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। संजय कॉलोनी से गुजर रहे गोंछी नाले में मंगलवार रात बाजार जा रही एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि पीछे उसका पति आ रहा था। वह तुरंत नाले में छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला और बीके अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में दोनों की हालत स्थिर बनी है। मुजेसर थाना की पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ संजय कॉलोनी में रहते हैं। वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनके तीन बेटी और दो बेटा है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी की उम्र करीब 40 वर्ष है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे पत्नी ने उनसे बाजार चलकर सब्जी खरीदने और कुछ खाने के लिए जिद करने लगी। वह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.