दरभंगा, दिसम्बर 6 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र की शंकरपुर पंचायत में चोरों ने सोए हुए गृहस्वामी के घर का हैंडल लगाकर बगल के कमरे से दो लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली। वार्ड संख्या दो में हुई इस घटना में चोरों ने ट्रंक, पेटी एवं अटैची तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। शंकरपुर निवासी मो. मोख्तार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। उसने बताया कि रात में हम लोग सो रहे थे तभी चोरों ने घर को बाहर से बंद कर दिया। मंझला लड़का मो. आले की पत्नी मायके गई थी। उसका रूम खाली था। चोरों ने उसी रूम में रखे ट्रंक, पेटी एवं अटैची को तोडकर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। लगभग तीन बजे मेरी नींद टूटी तो मैंने पाया कि मेरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। जैसे-तैसे बाहर निकाला तो देखा कि बगल के कमरे में चोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.