बलरामपुर, अप्रैल 6 -- दहशत महराजगंज तराई, संवाददाता। गृहस्वामी देखता रहा और तेंदुआ उसके बछड़े का उठा ले गया। जब तक हल्ला गोहार होता तब तक तेंदुए ने बछड़े का पेट फाड़ डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात 11 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र के दरिहारपुर गांव में हुई है। घटना से क्षेत्र में दहशत है। दरिहारपुर निवासी राम सूरत मवेशियों की रखवाली के लिए फूस की घारी में सोये थे। खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई। टार्च की रोशनी में तेंदुआ खड़ा देखा तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। तेंदुए ने बछड़े की रस्सी काटी और जबड़े में जकड़कर भागने लगा। रामसूरत के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी में तेंदुए का भागते देखा। बछड़े का पेट फट चुका था इसलिए उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान नंद कुमार वर्मा, मेवालाल, राजेश जायसवाल, मंगलदेव आदि ने गांव में पिंजरा ल...