मधुबनी, अप्रैल 5 -- पंडौल, एसं। भैरवस्थान थाना क्षेत्र निवासी के पंडौल स्थित भवन पर अज्ञात अपराधियों ने हंगामा किया। 80 हज़ार नकद समेत दो लाख की लूट की गयी। शनिवार शाम तक गृहस्वामी को मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार की रात पंडौल थाना क्षेत्र के बिरौल स्थित लक्ष्मी पंडित के आवास पर अज्ञात हमलावरों ने धावा बोल कर लूटपाट की। पीड़ित परिवार के सुरेन्द्र कुमार व उनके भाई दुर्गा पंडित ने बताया कि लगभग 20 की संख्या में आये अपराधियों ने 80 हज़ार नगद लूट लिया। साथ ही महिलाओं के कीमती आभूषण आदि लूट कर भाग गया।पीड़ित ने बताया की वे इस मामले में मामला दर्ज नहीं कराना चाहते हैं। पंडौल थानाध्यक्ष मो नदीम ने बताया कि घर पहुंच कर जांच की गयी। पीड़ित बाहर रहते है । इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं करना चाहते।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.