मऊ, मई 18 -- मऊ। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए राजीव वत्स ने शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दाखिल फौजदारी निगरानी मामले में सुनवाई के लिए 23 मई की तिथि नियत की। मामले के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भगवानपुरा मुहल्ला निवासी नवल किशोर शर्मा ने विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट की अदालत में परिवाद दाखिल किया था। इसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आरोपी बनाया था। उल्लेख किया था कि अमित शाह ने दो फरवरी 22 को बदायूं के सहसवान के कस्बा इस्लाम नगर के रामलीला मैदान में जनसभा के दौरान कहा था कि सपा अध्यक्ष के साथ आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे माफिया बाहुबली दिखते थे। वहीं, जबसे प्रदेश में योगी सरकार आई तो बाहुबली नहीं बजरंगबली दिखते हैं। आरोप है कि उनके इस भाषण से धार्मिक भावनाओं को ठेस एवं आघात पहुंचा है। विशेष न्यायाधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.