मऊ, अक्टूबर 4 -- मऊ। गृहमंत्री अमित शाह के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट सीजेएम कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान वादी के अधिवक्ता ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। कोर्ट ने मामले में फैसले के लिए 10 अक्तूबर की तिथि नियत की। जिले के दोहरीघाट निवासी नवलकिशोर ने दो फरवरी 2022 को बदायूं के सहसवान के कस्बा इस्लाम नगर के रामलीला मैदान में जनसभा के दौरान धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री के खिलाफ फौजदारी निगरानी के लिए वाद दाखिल किया गया था। जिस पर सुनवाई के उपरांत कोर्ट ने 18 फरवरी 2022 को न्यायालय का क्षेत्राधिकार न मानते हुए खारिज कर दिया था। इस आदेश के विरुद्ध निगरानी परिवादी ने जिला जज की अदालत में दाखिल किया था। जिला जज ने क्षेत्राधिकार को लेकर 23 फरवरी 2022 को एमपी/एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.