मऊ, सितम्बर 11 -- मऊ। गृहमंत्री अमित शाह के मामले में मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट सीजेएम कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत में बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के शोक प्रस्ताव के कारण बहस नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 17 सितम्बर नियत की है। मामले में एमपी/एमएलए की विशेष अदालत एडीजे ने नौ जुलाई को फौजदारी निगरानी को स्वीकार किया था। जिले के दोहरीघाट निवासी नवलकिशोर ने दो फरवरी 2022 को बदायूं के सहसवान के कस्बा इस्लाम नगर के रामलीला मैदान में जनसभा के दौरान धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री के खिलाफ फौजदारी निगरानी के लिए वाद दाखिल किया था, जिस पर सुनवाई के उपरांत कोर्ट ने 18 फरवरी 2022 को न्यायालय का क्षेत्राधिकार न मानते हुए खारिज कर दिया था। इस आदेश के विरुद्ध परिवादी ने जिला जज की अदालत में निगरानी याचिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.