सीवान, मार्च 30 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को भगवानपुर में कहा कि केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह का गोपालगंज में रविवार को होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि पूरे सारण प्रमंडल के लोग अपने गृहमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया तथा विश्व के सभी सनातनियों को अयोध्या में रामलला को विराजमान कराकर देश का सम्मान किया है। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने शनिवार को सियाराम प्रसाद के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ तैयारी के अंतिम चरण का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हर आदमी का पार्टी कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं से कहा कि गोपालगंज चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.