सोनभद्र, जुलाई 28 -- अनपरा,संवाददाता। गृहणियों को प्राथमिक उपचार के गुर सिखाने के लिए एनसीएल ने मुख्यालय में एक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिकारी क्लब में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान केंद्रीय अस्पताल, सिंगरौली की टीम ने गृहणियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सा, सांप के काटने पर उपचार, जलने और चोटों का उपचार, रक्तचाप और मानव शरीर को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तृ त जानकारी दी। इस अवसर पर 47 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। एनसीएल द्वारा अभी तक 118 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एनसीएल परिवार की 3897 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस दौरान सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली, डॉ. मंजरी मेहता एवं टीम उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.