बिजनौर, फरवरी 21 -- किरतपुर। गांव असगरपुर निवासी एक 28 वर्षीय विवाहित युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी दवकुश पुत्र सुक्खे आयु 28 वर्ष का शव शुक्रवार की सुबह जंगल में पेड़ में फंदे से लटका मिला। खेतों पर गई ग्रामीण महिलाओं ने शव को लटका देखा तो परिजनों को बताया। आंशका है कि युवक ने जंगल में जकर आत्म हत्या कर ली। मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। वह सूरत में कपड़ों पर कढ़ाई का कार्य करता था। रविदास जंयती पर घर आया था। मृतक की मां आशा देवी का कहना है कि युवक नशे का आदी था। वह लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार को भी वह मानसिक तनाव में था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.