मथुरा, सितम्बर 19 -- मथुरा। थाना जैंत के अंतर्गत गांव तोष में गुरुवार रात गृह क्लेश के चलते युवक ने खुद को आग लगा ली। युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे गांव तोष, जैंत निवासी गुड्डू सिंह (30) की किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गयी। वाद विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने आक्रोशित हो अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगा ली। आग लगने पर युवक चीखने लगा। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसके ऊपर पानी, कंबल आदि डाल कर आग बुझा कर उपचार को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रात को भाभी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर गुड्डू ने आग लगा ली थी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.