कन्नौज, मई 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के नगला समद गांव में पति से विवाद के चलते विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला समद निवासी 28 वर्षीय शिखा पत्नी रामपाल ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति ने बताया कि बच्चों-बच्चों में विवाद हो गया था। जिस पर डांट दिया, जिससे नाराज पत्नी ने कमरा बंदकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसके एक बेटा आरू ...