गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गाजियाबाद। गृहकर वसूली में कविनगर जोन सबसे आगे चल रहा है। कविनगर जोन निर्धारित लक्ष्य से 81 फीसदी वसूली कर चुका है। जबकि अन्य जोन निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे हैं।ये जोन 60 फीसदी वसूली भी नहीं कर सके। निगम को फरवरी और मार्च में 173 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली करनी है। नगर निगम ने बकाया गृहकर वसूलने के लिए अभियान चला रखा है। यह अभियान पांचों जोन में चल रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पांचों जोन का हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन उनके आदेश पर केवल कविनगर जोन में ही हाउस टैक्स वसूली में तेजी आ सकी है। अन्य जोन में वसूली धीमी गति से चल रही है। कविनगर जोन 81 फीसदी हाउस टैक्स वसूली कर चुका है। इस जोन को दिए गए लक्ष्य के अनुसार फरवरी और मार्च में 14 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली और करनी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.