मेरठ, फरवरी 20 -- मेरठ, संवाददाता। शहर में गृहकर वसूली के लिए नगर निगम ने पुलिस से सहयोग की मांग की है। गृहकर विभाग के कर्मचारियों और राजस्व निरीक्षकों का कहना है कि वसूली अभियान के दौरान बकाएदार टीम के साथ बदसलूकी करते हैं, जिसके चलते टीम को बिना वसूली किए लौटना पड़ता है। उन्होंने नगरायुक्त को पत्र लिखकर वसूली अभियान के दौरान आने वाली परेशानी से बचने के लिए पुलिस दिलाने की मांग की है। शहर के गृहकर वसूली के लिए नगर निगम ने वार्डों में अभियान चलाया हुआ है। सभी राजस्व निरीक्षक और मुंशियों को वसूली के लिए नगरायुक्त ने आदेश किए हुए हैं। आगामी 28 फरवरी तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए वार्डों में बड़े बकाएदारों से वसूली की जा रही है। वसूली अभियान में कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बड़े बकाएदारों को नोटिस ज...