मेरठ, जुलाई 31 -- गृहकर वृद्धि एवं नगर निगम अफसरों-कर्मचारियों की मनमानी को लेकर कांग्रेस ने तेवर तीखे कर लिए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने दो अगस्त को नगर निगम के घेराव का ऐलान किया है। उन्होंने जीआईएस सर्वे के जरिए गृहकर वृद्धि एवं शहरवासियों को भेजे जा रहे नोटिसों का विरोध किया है। कहा कि जीआईसी सर्वे में तमाम खामियां है। गृहकर निर्धारण में मनमानी हुई है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी, गृहकर में वृद्धि के साथ नोटिस भेजकर किए जा रहे शहरवासियों का शोषण-उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि महानगर कांग्रेस दो अगस्त का नगर निगम का घेराव करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...