गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- मोदीनगर। गृहकर बढ़ाने के विरोध में निवाड़ी नगर पंचायत कार्यालय पर भाकियू किसान सभा ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द बढ़ा हाउस टैक्स कम न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नगर पंचायत पहुंचे और अधिशासी अधिकारी के दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। सतेंद्र त्यागी ने बताया कि हाउस टैक्स बढ़ाने का फैसला गलत है। चार गुना हाउस टैक्स बढ़ोतरी बर्दाशत नहीं की जाएगी। इस दौरान बदहाल सड़क समेत अन्य कई समस्याओं के संबंध में ईओ आंचल पांडेय को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सभासद राजकुमार त्यागी, विकास त्यागी, नितिन बंसल, मांग...