मेरठ, दिसम्बर 19 -- नगर निगम में स्वकर के फार्म उपलब्ध न होने से गृहकर जमा करने वालों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के चक्कर काट रहे लोगों का कहना है न तो काउंटर पर फार्म मिल रहा है और न ही जानकारी दी जा रही है। गृहकर आखिर कैसे जमा किया जाए। इसे लेकर पार्षदों ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का घेराव किया और बिलों में हुई त्रुटियों को तत्काल ठीक कराने की मांग की। पार्षदों का कहना है नगर निगम द्वारा गृहकर जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक है, लेकिन स्वकर फार्म न मिलने से लोग गृहकर जमा नहीं कर पा रहे हैं। कई वार्डों से शिकायतें आ रही हैं कि पुराने और नए गृहकर बिलों में भारी अंतर है। कहीं भवन का क्षेत्रफल गलत दर्ज है तो कहीं कर की दर अधिक लगाई गई है। ऐसे में बिना त्रुटि सुधारे कर जमा करना संभव नहीं है। पार्षदों ने कहा एक ओर निगम कर वसूली का दबाव बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.