रुद्रपुर, नवम्बर 19 -- गूलरभोज। बुधवार को दीर्घाकार बहुद्देशीय सहकारी समिति गूलरभोज के चुनाव में वार्ड कोपा से संचालक पद पर 36 वोट से गुंजन देवराड़ी जीत दर्ज की। 23-24 फरवरी को हुए समिति के चुनाव में वार्ड कोपा से निर्विरोध संचालक मौसमी सिंह को ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ने से पहले इस्तीफा देना पड़ा था। जिससे कोपा वार्ड की सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर कांग्रेस से गुंजन देवराड़ी व भाजपा से कामिनी के बीच सीधे मुकाबला रहा। बुधवार को आरओ शमसुद्दीन की देखरेख में हुए चुनाव में 413 मतदाता में से 373 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। गुंजन ने 200 मत प्राप्त कर 36 वोटों से जीत दर्ज की। जबकि कामिनी को 164 मत मिले। जबकि 9 मत निरस्त पाए गए। जबकि 11 में से 10 संचालक पहले ही निर्विरोध चुने गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.