रुद्रपुर, जून 20 -- गूलरभोज। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा और पतंजलि योगपीठ युवा भारत के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में शनिवार सुबह 6 बजे से रामलीला मैदान गूलरभोज में योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। यहां अतुल पांडे, गुरमेल सिंह, युवा भारत तहसील प्रभारी महेश कुमार, बाबूराम, रोशन दहूजा, चेतराम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.