गोरखपुर, सितम्बर 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल इलाके के पथरा में सोमवार की रात में बीएससी छात्र को गोली मारने के आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने बिहार से अवैध पिस्टल खरीदी थी और फिर गूगल पर पिस्टल चलाने की ट्रेनिंग लेकर फायरिंग की थी। पांच गोलियां मारने के बाद उसे लगा कि अमन मर जाएगा। इसके बाद घर आ गया, ताकि पुलिस को संदेह न हो। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने पड़ोसी प्रशांत को गिरफ्तार किया तो उसने घटनास्थल के पास झाड़ी से घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करा दी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित प्रशांत आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर का रहने वाला है। यहां वह परिवार के साथ किराये पर रहता है। पुलिस के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.