मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। गूगल पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट से जुड़ी जानकारी तलाशना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने फर्जी कंपनी की वेबसाइट और व्हाट्सऐप के माध्यम से भरोसा दिलाकर 20 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पैसिफिक स्टार होम्स निवासी व्यापारी विशाल खन्ना ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गूगल पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट के संबंध में जानकारी खोजी थी। इसी दौरान उन्हें कैपडिन नामक कंपनी की वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट पर दिए गए ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क करने पर व्हाट्सऐप के जरिए बातचीत हुई, जहां कंपनी के प्रतिनिधियों ने वेबसाइट पर सीधे निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोप है...