जामताड़ा, फरवरी 20 -- गूगल,कैशबैक और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,आठ आरोपी धराया जामताड़ा, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने आठ साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिक्रामडीह स्थित जोरिया के समीप तथा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नीज कजरा गांव में महुआ पेड़ के पास छापेमारी कर आठ अपराधियों को साइबर ठगी करते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल मंडल, प्रद्युम मंडल, राहुल मंडल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.