घाटशिला, जनवरी 31 -- चाकुलिया के डाक बंगला में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल परिसर में पारंपरिक सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आदिवासी संस्कृति की झलक दिखी। पारंपरिक सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में साड़पा नाच, कांठी नाच, भुआंग नाच, बुड़ीगाड़ी एनेज, छऊ नाच, पाता नाच, कारम एनेज, टुसू नाच प्रतियोगिया आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विजेता दलों को आज शाम को डाक बंगला परिसर में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...