सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- जिले में छठ महोत्सव पर्व के तहत सोमवार की शाम नदियों के घाटों पर पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। नदी में खड़े होकर सूर्य की उपासना की गई। छठ मईया की मूर्ति स्थापित कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। इसके साथ लोगों ने दीपदान किया। धार्मिक धुनों से नदियों के घाटों पर वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ मईया के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धाभाव और धूमधाम से पर्व मनाया गया है। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महोत्सव संपन्न हो जाएगा। गंगोह रोड के गांव मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर बड़ी संख्या में सोमवार की शाम पूर्वांचलवासी एकत्र हुए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाकर व दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को नदी ...