सीतापुर, सितम्बर 25 -- सीतापुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन अर्चन कर उनसे सुख, समृद्धि, शांति और वैभव का आर्शीवाद मांगा। इस मौके पर जिले भर के देवी मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन के लिए फूल, नारियल और प्रसाद लेकर पहुंचे और जल अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले भर के मंदिर पूरे दिन देवी माता के जयकारों से गुंजायमान रहे। दुर्गा सप्तसती समेत आदि पाठों के स्वर भी गूंजे। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में पूजन अर्चन का दौर जारी रहा। शहर के आलमनगर दुर्गा मंदिर, राणी सती मंदिर, पंजाबी धर्मशाला मंदिर, संतोषी माता मंदिर, ताड़क नाथ मंदिर, चोटी देवी मंदिर, काली माता मंदिर, फूलमती माता मंदिर तरीनपुर, नवदु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.