समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग गूंगी लड़की के साथ जबरदस्ती मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक सरसौना गांव का बताया जा रहा है। घटना बीते 24 नवम्बर की बताई जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद लड़की की मां लोक लाज के भय से उसे ननिहाल में ले जाकर रख आई। परंतु उसके बाद भी लड़की को यह महसूस होता रहा कि उसके साथ अन्याय हुआ है तो वह बुधवार को खुद ही बंगरा थाना पहुंच गई और घटना के बारे में लिखकर थाने में दी। थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.