मिर्जापुर, जनवरी 24 -- मिर्जापुर,संवाददता। अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों,शिक्षकों के एनपीएस खातों में दो वर्षों से भुगतान नहीं होने से गुस्साए शिक्षकों ने शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिक्षकों ने नगर के महुअरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान शिक्षकों का कहना था कि अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य,शिक्षक और कर्मचारियों के एनपीएस खातों में भुगतान करने के लिए शासन ने 15 करोड़ रुपया जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजा,लेकिन आरोप है कि डीआईओएस ने किसी का भुगतान नहीं किया। संघ जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी एवं मंत्री संजय सिंह ने कहा कि शासन ने पूर्व में 15,45,80000.00( 15 करोड़ 45 लाख 80 हजार) रुपये और पुनः 22 जनवरी को एक करोड़ 76 लाख 90,000 रुपये जिला विद्यालय निरीक्षक के खाते में ...