चाईबासा, सितम्बर 2 -- गुवा, संवाददाता। गुवा हिरजी हाटिंग के उरांव समाज के भाई-बहनों ने सोमवार को परंपरागत उत्साह के साथ कर्मा पूजा की शुरुआत की। पूजा-अर्चना का आयोजन कारो नदी घाट पर किया गया, जहां पुजारी ने विधिविधान से कर्मा देवी-देवता की आराधना कराई। भाई-बहनों ने नदी में स्नान कर शुद्धि के बाद जावा उठाया और नगाड़ा व ढोलक की थाप पर श्रद्धापूर्वक पूजा स्थल पर स्थापित किया। इसके साथ ही पूरे इलाके में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बन गया। स्थानीय परंपरा के अनुसार, भाई-बहन सुबह और शाम दिया व अगरबत्ती जलाकर कर्मा देवी-देवता की पूजा-अर्चना करेंगे। कर्मा पूजा के तहत 3 सितंबर की रात भर सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं 4 सितंबर को कर्मा जावा का विसर्जन गुवा कारो नदी में किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वा पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.