चाईबासा, नवम्बर 13 -- गुवा। गुवा सेल खदान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब पानी छिड़काव के लिए जा रहा 50 टन लीटर का पानी टैंकर अचानक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों द्वारा पानी टैंकर को सड़क पर ले जाया जा रहा था। टर्निंग पॉइंट के पास पहुंचते ही वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में डंपर ऑपरेटर सेल कर्मी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत गुवा सेल अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया गया। घटना को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह हादसा गुवा सेल प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है। खदान क्षेत्र में लंबे समय से पुरानी और जर्जर गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.