चाईबासा, सितम्बर 16 -- गुवा, संवाददाता। सोमवार सुबह गुवा सेल खदान में कार्यरत ठेकाकर्मी अरुण पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे वह कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका बायां हाथ कन्वेयर बेल्ट में फंस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे राउरकेला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे से खदान क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना की सूचना झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे को मिलने पर तुरंत उन्होंने यूनियन के पदाधिकारी को सेल अस्पताल भेजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.