चाईबासा, जनवरी 9 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के राम नगर के रहने वाले गुवा सेल के ठेकेदार उपेंद्र प्रसाद (55 वर्ष) के शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के अनुसार, उपेंद्र प्रसाद प्रतिदिन की तरह एलएनटी यार्ड के गोदाम में बैठकर ठेकेदारी से संबंधित कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को भी वे गोदाम स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। जब दोपहर करीब 2:30 बजे वे भोजन के लिए घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें बुलाने के लिए उनका बेटा एलएनटी यार्ड पहुंचा। कार्यालय के अंदर जाने पर उसने देखा कि उपेंद्र प्रसाद मफलर के सहारे छत के हुक से लटके हुए थे। आनन-फानन में आसपास के लोगों को बुलाकर उन्हें नीचे उतारा और तुरंत गुवा सेल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.