चाईबासा, सितम्बर 7 -- चाईबासा। 8 सितम्बर को गुवा शहीद दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के कई दिग्गज नेता एवं जनप्रतिनिधि गुवा शहीद स्थल पहुँचकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शामिल होंगे।पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई भी शामिल होंगे। यह जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी पदाधिकारी, भूतपूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन दिन 11:30 बजे गुवा शहीद स्थल पर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...