चाईबासा, अक्टूबर 29 -- गुवा संवाददाता। गुवा रेलवे साइडिंग में रविवार की आधी रात एक बार फिर मालगाड़ी का एक डब्बा बेपटरी हो गया। घटना के बाद रेलकर्मियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत कार्य के लिए देर रात ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। बताया जाता है कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि मालगाड़ी के डिब्बे को नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि इसके एक दिन पूर्व शनिवार की रात को भी इसी रेलवे साइडिंग में सेल के बंकर के पास मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए थे। लगातार दो दिनों में हुई बेपटरी की घटनाओं से रेलवे और सेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों का कहना है कि गुवा साइडिंग की ट्रैक व्यवस्था काफी पुरानी हो चुकी है और उसकी नियमित देखरेख नहीं की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.