चाईबासा, जुलाई 20 -- गुवा। गुवा सेल क्लब में शनिवार देर शाम महिला समिति द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, सिंगिंग, सर्किल और सावन क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं और लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर और विशिष्ट अतिथि नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। स्मिता भास्कर ने अपने संबोधन में सावन माह के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। उन्होंने समुद्र मंथन की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि सावन में शिव पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जल अर्पण से भोलेनाथ के विष का प्रभाव कम होता है।महिलाओं और लड़कियों ने सावन के गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों क...