चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। देशव्यापी भारत बंद के आह्वान के समर्थन में गुवा में सीटू एवं संयुक्त यूनियन के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के जनरल सचिव कॉमरेड रमेश गोप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर बंद का समर्थन जताया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों का विरोध करते हुए उन्हें मजदूर विरोधी बताया। यूनियन के जनरल सचिव कॉमरेड रमेश गोप ने कहा कि नए श्रम कानूनों से मजदूरों के अधिकारों में कटौती हो रही है और इससे श्रमिकों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन श्रम कानूनों को अविलंब वापस लिया जाए तथा मजदूर हित में ठोस निर्णय लिए जाएं। प्रदर्शन के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.