चाईबासा, नवम्बर 9 -- गुवा । षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव में नृत्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से गुवा में धोती और साड़ी का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने महिलाओं के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया। इस पहल से जनजातीय समाज की महिलाओं में उत्साह देखा गया। ज्ञात हो कि षिरजोन जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन 6 नवंबर से 9 नवंबर तक चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया गया था। इसका समापन समारोह आज रविवार को नोवामुंडी प्रखंड के बड़ा बालजोड़ी गांव स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सोनाराम सिंकु होंगे। यह आयोजन जनजातीय संस्कृति, परंपरा, खेल भावना और सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.