चाईबासा, जनवरी 5 -- गुवा। गुवा पूर्वी पंचायत एवं पश्चिमी पंचायत के अंतर्गत झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत कड़ाके की ठंड को देखते हुए 265 असहाय एवं वृद्ध ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुवा पूर्वी पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाकर संपन्न हुआ, जहां जरूरतमंद ग्रामीणों को पंचायत प्रतिनिधियों के हाथों कंबल प्रदान किए गए।कंबल वितरण का नेतृत्व पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने किया। उनके साथ पंचायत के कई वार्ड सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्य रजनी देवी, कमला पात्रों, संगीता बेहरा, सुमित्रा पूर्ति, अंजलि चाम्पिया, बेलमती कैवट, रामनाथ समद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.