चाईबासा, जनवरी 20 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल के 18 सीएसआर गांव गुवासाई, नुईया, ठाकुरा, लिपुंगा, जोजोगुटू, राजाबेड़ा, जामकुंडिया, दुईया, काशिया पेचा, तितलीघाट, रोवाम, छोटानागरा एवं छोटा जामकुंडिया के मानकी एवं मुंडाओं के साथ सोमवार शाम को गुवा सेल क्लब में बैठक हुई। बैठक में गांवों की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान रोजगार सृजन, पेयजल की व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता, प्रत्येक गांव में चबूतरा निर्माण, बच्चों के लिए पठन-पाठन सामग्री की व्यवस्था तथा गांवों में तालाब निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। सभी गांवों से आए मानकी एवं मुंडाओं ने एक-एक कर अपने-अपने गांव की समस्याओं को सेल प्रबंधन के समक्ष रखा और गांवों के समग्र विकास को लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.