चाईबासा, जनवरी 16 -- गुवा, संवाददाता। क्वार्टर मेंटेनेंस, शौचालयों के सेफ्टी टैंक की मरम्मत, मजदूरों को समान काम के बदले समान वेतन, कल्याण नगर जाने वाली सड़क की मरम्मत व सिविल विभाग में हो रहे कथित भ्रष्टाचार के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ (झामससं) यूनियन ने शुक्रवार शाम 4:30 बजे गुवा सेल के सिविल विभाग का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और महिलाओं ने सिविल विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंदोलन को देखते हुए सिविल विभाग के एजीएम रामबाबू ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वार्ता की। बैठक के दौरान यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय एवं महिला मजदूरों ने आरोप लगाया कि सिविल विभाग में होने वाले अधिकांश कार्यों में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। मजदूरों के क्वार्टरों की मरम्मत लंबे समय से नहीं की जा रही है, जबकि जनरल ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.