चाईबासा, अगस्त 9 -- गुवा, संवाददाता। आज शुक्रवार शाम 6:00 बजे बड़ाजामदा भट्टीसाई में पूर्व सांसद गीता कोड़ा की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि इस बार हर घर में तिरंगा झंडा लगाना है। साथ ही तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल रैली एवं पदयात्रा रैली निकालकर तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान की बात करने वाले ही संविधान को चोट पहुंचा रहे हैं। वैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इस बार 10 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक तिरंगा रैली निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही समीक्षा बैठक के दौरान तिरंगा रैली को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया जिसमें बड़ाजामदा का प्रभारी मनीष गुप्ता और सूरज गुप्ता को बनाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.