चाईबासा, अगस्त 17 -- गुवा । नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत गुवा के रामनगर स्थित राम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर एवं योग नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार देर रात को भगवान श्रीकृष्ण झूलन यात्रा व जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त श्रीकृष्ण के लिये व्रत रखते है। मंदिरों एवं घरों को आकर्षक रूप में सजाया जाता है और श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकिया लगायी जाती है। ऐसी मान्यता है कि जन्माष्टमी पर विधि पूर्वक पूजन करने से घर में सुख, शांति आती है और सफलता भी मिलती है। इस दौरान महिलाओं ने सुख, शांति और समृद्धी की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.