बेगुसराय, जून 26 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी स्पेशल श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04605 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल गुवाहाटी से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। उक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.