भागलपुर, दिसम्बर 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बिहपुर के गुवारीडीह से 11 दिसंबर को प्राप्त ब्लैक बैसाल्ट पत्थर पर उकेरी गई भगवान विष्णु की पाल कालीन प्रतिमा भागलपुर संग्रहालय में जमा की गई है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालय अध्यक्ष अंकित रंजन के प्रयास से भागलपुर संग्रहालय में यह मूर्ति जमा कराई गई। गुवारीडीह संरक्षित घोषित क्षेत्र है। यहां स्थल निरीक्षण के दौरान जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को ज्ञात हुआ कि यह मूर्ति इला नामक इतिहास विभाग की एक रिसर्चर ले गई हैं। उनसे संपर्क किया गया तो वह गुरुवार को संग्रहालय आकर मूर्ति दे गईं। अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण में जानकारी मिली कि जयरामपुर निवासी अविनाश चौधरी द्वारा गुवारीडीह संरक्षित क्षेत्र से कई सालों से पुरातात्विक महत्व के वस्तुओं का संग्रह किया जा रहा है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.