चाईबासा, सितम्बर 28 -- गुवा । दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर गुवा के विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार देर शाम महिला समिति की ओर से डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर पंडाल में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में कुल पांच ग्रुप वैश्णवी, ब्राह्मणी, तपस्विनी, दृश्य कन्या और कात्यायनी ने हिस्सा लिया। सभी ग्रुप ने माता रानी के समक्ष रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक की भूमिका में बोलानी से आए सोम कुमार झा और किरीबुरू से आईं सविता दयानंद मौजूद रहे। महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने कहा कि समिति हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है, ताकि महिलाएं अपनी प्रतिभा को निखार सकें और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। परिणाम घोषणा क...