लखनऊ, फरवरी 19 -- तीन दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव से एक दिन पूर्व गुरुवार को बाबा श्याम की मनोहारी पवित्र छवि दिल्ली से चारबाग स्टेशन पहुंची। यहां बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने शीश के दानी की छवि का जयकारों और गाजे-बाजे के साथ स्वागत व दर्शन किया। चारबाग से शोभायात्रा निकाल कर बाबा की छवि को ऐशबाग, तिलकनगर स्थित श्याम ज्योत मंडल के कार्यालय पर लाया गया। इस दौरान श्याम प्रेमी श्रवण अग्रवाल बाबा की छवि को सिर पर लिये हुए थे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे जयकारे लगाते, ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते- गाते, रंग गुलाल उड़ाते चल रहे थे। वहीं तमाम भक्त सड़क पर झाडू लगाते हुए बाबा के आगमन के लिए रास्ता साफ कर रहे थे। पुष्प वर्षा के बीच यहां बाबा की छवि को मंडल कार्यालय पर विश्राम कराया गया। मंडल के सचिव व मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि 20 फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.