प्रयागराज, फरवरी 7 -- श्रमिक समाज कल्याण संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष एहतेशाम जमीर की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान वर्ष 2026 के लिए शाखा चुनाव कराए गए, जिनमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। लीडर रोड ट्रैफिक शाखा से गुलाम सरवर को शाखा अध्यक्ष और शशि भूषण मिश्रा को शाखा मंत्री चुना गया। लीडर रोड कार्यशाला शाखा में जावेद अली शाखा अध्यक्ष तथा प्रहलाद सिंह शाखा मंत्री निर्वाचित हुए। सिविल लाइंस कार्यशाला शाखा से संतोष यादव को शाखा अध्यक्ष, लालचंद सरोज को शाखा मंत्री और मोहम्मद कादिर को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, प्रशासनिक शाखा में राजेश कुमार शाखा अध्यक्ष और ध्रुव कुमार शाखा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जीरो रोड शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चुने गए। बैठक में प्रयाग डिपो में तैनात पूर्व श्रमिक लीडर ह...