पलामू, जनवरी 6 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाने की पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को न सिर्फ जागरूक किया बल्कि उन्हें गुलाब का फूल देकर चेताया कि दूसरी बार ट्रैफिक रूल तोड़ने पर दंडित किया जाएगा। पुलिस ने जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन पुलिस ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान के क्रम में थाना प्रभारी संतोष गिरी ने हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात एवं ओवरलोडिंग आदि की जांच की। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। अभिभ...